Loading...
Showing posts with label स्पोर्ट्स. Show all posts
Showing posts with label स्पोर्ट्स. Show all posts

अनिल कुंबले टीम इंडिया के नए कोच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनिल कुंबले
को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया है.
धर्मशाला में हुए एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बीसीसीआई के प्रमुख अनुराग
ठाकुर ने उनके नाम की घोषणा की.
ऐसी रिपोर्टें हैं कि पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और अनिल कुंबले में
ही इस पद के लिए टक्कर थी.
सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और संजय जगदाले
की सलाहकार समिति ने मुख्य कोच का चयन किया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए कोच की
नियुक्ति के लिए एक जून से अर्जियां मंगाई थीं और आवेदन करने
की आखिरी तारीख 10 जून तय की थी.
बोर्ड को कोच के आवेदन के लिए कुल 57 आवेदन मिले, बोर्ड ने इस
सूची में से 21 लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना.
दरअसल 2001 में पहली बार बीसीसीआई ने विदेशी कोच पर दांव
लगाया था. तब न्यूज़ीलैंड के जॉन राइट को कोच की ज़िम्मेदारी
सौंपी गई थी.
इससे पहले, बोर्ड कोच के लिए उसकी दक्षता के बजाय खिलाड़ी
की छवि को तरजीह देता था.
आधिकारिक तौर पर अजित वाडेकर भारतीय टीम के पहले कोच
थे. इसके बाद बोर्ड ने संदीप पाटिल, अंशुमान गायकवाड़ और
कपिल देव को कोच नियुक्त किया.
राइट के कार्यकाल के बाद ग्रेग चैपल ने मुख्य कोच की ज़िम्मेदारी
संभाली. फिर दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन के कार्यकाल में
भारतीय टीम ने कई टूर्नामेंट जीते और अपनी ज़मीन पर विश्व कप
भी जीता.
कर्स्टन के बाद डंकन फ्लेचर ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली,
लेकिन उनका कार्यकाल कर्स्टन की तरह सफल नहीं रहा.

अंतिम ओवर में लगातार 4 छक्के, वेस्ट इंडीज विश्व विजेता

कोलकाता के ईडन गार्डेन में वर्ल्ड टी-20 का ख़िताबी
मुक़ाबले में कार्लोस ब्रेथवेट और मर्लोन सैमुअल्स ने वेस्ट इंडीज़
को वर्ल्ड टी20 का चैंपियन बना दिया.
अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज़ को जीत के लिए 19 रन बनाने थे, लेकिन
कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की पहली चार गेंदों पर छक्का
लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया.
वहीं मर्लोन सैमुअल्स दूसरे छोर पर 85 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्ट
इंडीज़ की टीम ने दूसरी बार वर्ल्ड टी20 का ख़िताब जीता है.
इससे पहले इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज़ के सामने जीत के लिए 156 रन का
लक्ष्य रखा था.
इसके जवाब में वेस्ट इंडीज़ की शुरुआत ख़राब रही. जॉनसन चार्ल्स
महज एक रन पर आउट हुए, इसके बाद क्रिस गेल भी चार पर पवेलियन
लौट गए.
ये दोनों विकेट एक ही ओवर में जो रूट ने झटके हैं. लेकिन वेस्ट इंडीज़
की मुश्किल तब और बढ़ गई जब सेमीफ़ाइनल मैच के हीरो रहे लिंडल
सिमंस भी सस्ते में आउट हो गए.
लेकिन इसके बाद सैमुअल्स ने बेहतरीन हॉफ़ सेंचुरी पूरी की. वे जब
27 रन पर थे तब उन्हें अंपायर ने विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया
था, लेकिन बाद में उन्हें वापस बुलाया गया.
ड्वेन ब्रावो 27 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए हैं.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 155 रन
बनाए.
इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 54 रन जो रूट ने बनाए. जबकि वेस्ट
इंडीज़ की ओर से ड्वेन ब्रावो और कार्लोस ब्रेथवेट ने सबसे ज़्यादा
तीन-तीन विकेट लिए.
रूट के अलावा इंग्लैंड के जोस बटलर ने 36 रन बनाए.
इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही. मैच की दूसरी ही गेंद
पर इंग्लैंड के जोरदार बल्लेबाज़ जैसन रॉय क्लीन बोल्ड हो गए.
सैमुअल बद्री की गेंद पर पूरी तरह से चूक गए जैसन.
इसके बाद एलेक्स हेल्स भी सस्ते में आउट हो गए. आंद्रे रसेल की गेंद पर
आउट होने से पहले हेल्स ने तीन गेंद पर एक रन बनाए.
इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन भी बद्री के शिकार बन गए.
मोर्गन महज पांच रन बना पाए. तीस रनों के अंदर ही इंग्लैंड के तीन
विकेट गिर गए.
हालांकि इसके बाद जो रूट और जोस बटलर ने इंग्लैंड की पारी को
संभाला.
बटलर के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स पारी को तेजी देने की
कोशिश में आउट हुए. मोईन अली खाता भी नहीं खोल पाए.
लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज़ों की बदौलत इंग्लैंड 150 रन के पार
पहुंचने में कामयाब रहा.
चैंपियन भले कोई टीम बने, लेकिन वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड में जो भी
टीम चैंपियन बनेगी, वह दूसरी बार इस ख़िताब पर कब्ज़ा
जमाएगी.
वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया और
कप्तान के फ़ैसले को विंडीज़ के गेंदबाज़ों को सही साबित कर
दिखाया.

दो नो बॉल ने भारत को हराया, वेस्ट इंडीज फाइनल में

जमकर खेले थे कोहली पर भारी पड़ गए सिमंस


टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 89 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
विराट की कमाल की बल्लेबाजी
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 43 रन बनाकर बद्री की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। शानदार बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे को आंद्रे रसेल ने ब्रावो के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 35 गेंदों में 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये लगातार दूसरे मैच में उनका अर्धशतक रहा। अब तक टी20 विश्व कप की पांच पारियों में वो तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। विराट ने 11 चौके और 1 छक्के के दम पर 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल को बुमराह ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद आशीष नेहरा ने मार्लन सैमुअल्स (8) को रहाणे के हाथों कैच करा दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से तीसरे विकेट के लिए जॉनसन चार्ल्स और लेंडल सिमंस ने शानदार साझेदारी करके अपनी टीम को संभाला है। इस दौरान चार्ल्स ने अर्धशतक जड़कर अहम भूमिका भी निभाई। फिर धौनी ने एक दांव खेला और विराट कोहली को ओवर दिया, हैरानी वाली बात ये रही कि ये दांव चल निकला और विराट ने अपनी पहली ही गेंद पर चार्ल्स (52) को रोहित के हाथों कैच आउट करा दिया। हालांकि सिमंस की धुआंधार बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

फिर 'विराट' पारी, भारत ने दिया 193 का टारगेट

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 89 रनों की पारी खेली।

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 43 रन बनाकर बद्री की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। शानदार बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे को आंद्रे रसेल ने ब्रावो के हाथों कैच आउट करवाया। रहाणे ने 35 गेंदों में 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये लगातार दूसरे मैच में उनका अर्धशतक रहा। अब तक टी20 विश्व कप की पांच पारियों में वो तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। विराट ने 11 चौके और 1 छक्के के दम पर 47 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली।

भारत ने इस मैच के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। टीम में युवराज सिंह की जगह मनीष पांडे और शिखर धवन की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। लेविस की जगह क्रिस गेल जबकि प्लेचर की जगह लेंडल सिमंस को टीम में शामिल किया गया है।

WT20: थ्रिलिंग मैच में भारत की 'हार्दिक' जीत

अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने एम.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को टी-20 विश्व कप के
सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मैच में बांग्लादेश को एक रन से हरा
दिया। इसके साथ भारत ने खुद को अंतिम-4 की दौड़ में बनाए
रखा है। भारत ने जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 147 रनों
का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह 20 ओवरों की समाप्ति के
बाद नौ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। मैच का
फैसला अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ।
देखें: भारत बनाम बांग्लादेश मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने सबसे अधिक 35 रन
बनाए जबकि शब्बीर रहमान ने 26 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से अंतिम ओवर डालने वाले हार्डिक पंड्या,
रवींद्र जाडेजाऔर रविचंद्र्न अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।
अश्विन मैन ऑफ द मैच बने।

अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत
थी लेकिन हार्दिक पंड्या द्वारा फेंके गए उस ओवर में वह नौ
रन ही बना सकी। शुरुआत के तीन गेंदों पर भारत ने नौ रन गंवा
दिए थे लेकिन अंतिम तीन गेंदों पर उसने विपक्षी टीम को एक
भी रन नहीं लेने दिया और एक के बाद एक तीन विकेट झटक
लिए।
अंतिम गेंद पर बांग्लादेश को दो रनों की दरकार थी। अगर वह
एक भी रन बना लेता तो मैच सुपर ओवर तक खिंच जाता लेकिन
भारतीय कप्तान यह स्थिति नहीं चाहते थे और यही कारण
था कि वह एक हाथ से ग्ल्व्स निकालकर पहले ही डॉट बॉल पर
बल्लेबाजों को रन लेने से रोकने के लिए तैयार थे। हुआ भी यही,
पंड्या ने ऑफ स्टम्प्स के बाहर गेंद फेंकी और सुवागत होम गेंद तक
नहीं पहुंच सके लेकिन वह रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद धोनी के पास
थी और वह विकेट की ओर मुस्ताफिजुर रहमान को रन आउट
करने के लिए दौड़ पड़े। यह धोनी, पंड्या और भारत का
सौभाग्य था कि धोनी विकेट को मुस्ताफिजुर के क्रीज में
घुसने से पहले गिराने में सफल रहे। मुस्ताफिजुर रन आउट हो गए। और
इस तरह भारत यह मैच एक रन के अंतर से जीत गया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों की खुशी
का ठिकाना नहीं रहा जबकि बांग्लादेशी प्रशंसकों के आंसू
नहीं रुक रहे थे। बांग्लादेश एक समय यह मैच जीतने की स्थिति में
था लेकिन अपने कुछ अच्छे बल्लेबाजों की गलतियों के कारण
वह भारत को पहली बार टी-20 फारमेट में हराने से चूक गया।
यह भारत की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत अपने पहले मैच में
न्यूजीलैंड से हार गया था और इसके बाद उसने पाकिस्तान
को हराया था। भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में 27 मार्च को
ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश की यह
लगातार तीसरी हार है। बांग्लादेश को पहले मैच में
पाकिस्तान और फिर आस्टे्रलिया से हार मिली थी।

इससे पहले, भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए
निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन बनाए। भारत
की ओर से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। इसके अलावा
रोहित शर्मा ने 18, शिखर धवन ने 23, विराट कोहली ने 24,
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 13, रवींद्र जाडेजाने 12
और हार्दिक पंड्या ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से अल
अमीन हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए
जबकि सुवागत होम, महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने एक-एक
सफलता हासिल की। भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और
धवन ने पहले विकेट के लिए 36 गेंदों पर 42 रन जोड़े। इसके बाद
हालांकि भारत ने तीन रनों के अंतराल पर अपने दोनों
सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया।
सलामी बल्लेबाजों की विदाई के बाद विराट कोहली ने
रैना के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जो भारतीय
पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। कोहली 95 के
कुल योग पर आउट हुए। इसके बाद भारत ने 112 के कुल योग पर
रैना को भी गंवा गया। इसी योग पर पंड्या भी बेहतरीन
तरीके से सौम्या सरकार द्वारा लपके गए। युवराज सिंह (3) से
भारत को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह 117 रन के कुल योग पर
चलते बने। इसके बाद धोनी और जाडेजा ने कुछ अच्छे शॉट्स
लगाकर स्कोर को 137 तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों
बल्लेबाज मनमाफिक तरीके से शॉट्स नहीं लगा पा रहे थे।
जाडेजा137 के कुल योग पर आउट हुए। उनका स्थान लेने आए
रविचंद्रन अश्विन एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर नाबाद
लौटे।

वर्ल्ड टी20: कोहली की फिफ्टी के दम पर छह विकेट से जीता भारत

लगातार 11वीं बार भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में हरा
दिया है। मैदान बदलते रहे लेकिन नतीजे नहीं। इस मैच से पहले
पाकिस्तान कोलकाता के ईडन गॉर्डन्स में वनडे मुकाबलों में
भारत से नहीं हारा था। और भारत विश्व कप में अब तक अजेय रहा
था। यानी एक रेकॉर्ड टूटना तो तय था। बारिश के कारण इस मैच
को 18-18 ओवर का कर दिया गया था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान ने भारत के सामने 119 रनों का लक्ष्य रखा जिसे
भारत ने चार विकेट पर विराट कोहली के नाबाद 55 रनों की
बदौलत 15.5 ओवर में हासिल कर लिया।
भारत की ओर से युवराज ने 24 और धोनी ने नाबाद 13 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद समी ने दो और वहाब रियाज व
मोहम्मद आमिर ने एक-एक विकेट लिया।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में मोहम्मद
आमिर ने रोहित शर्मा को आउट कर पाकिस्तान को पहली
सफलता दिलाई। रोहित ने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन
बनाए। उन्हें शोएब मलिक ने कैच किया।
भारत को मोहम्मद समी ने लगातार दो झटके दिये। उन्होंने शिखर
धवन को 6 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। गेंद धवन के बल्ले
का किनारा लिया और विकेटों से जा टकराई। इसकी अगली ही
गेंद पर समी ने सुरेश रैना को भी बोल्ड कर दिया।
भारतीय पारी इस समय संकट में नजर आ रही थी। ऐसी परिस्थिति
में विराट कोहली और युवराज सिंह ने भारत को संभाला। दोनों ने
मिलकर चौथे विकेट के लिए 7.2 ओवर में 61 रन जोड़े।

युवराज आज कुछ हद तक अपने पुराने रंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने 23
गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। वहाब
रियाज की एक गेंद को पुल करने के चक्कर में युवराज मोहम्मद समी
को कैच थमा बैठे।
इसके बाद भारत ने महेंद्र सिंह धोनी और कोहली ने मिलकर भारत
को जीत दिला दी।
इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 118 रनों पर
सीमित कर दिया। घूमती पिच पर भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने
उम्दा प्रदर्शन किया और टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज कर
रही पाकिस्तानी टीम को 18 ओवरों तक सीमित पारी में पांच
विकेट पर 118 रन ही बनाने दिए।
पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 26 रन बनाए
जबकि अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा
उमर अकमल ने 22 और शरजील खान ने 17 रन जोड़े। पाकिस्तान
की शुरुआत अच्छी लेकिन धीमी रही। शरजील और शहजाद ने पहले
विकेट के लिए 38 रन जोड़े। जोरदार स्पिन ले रही विकेट पर दोनों
ने इतने रन जोड़ने के लिए 46 गेंदें खेलीं।
शरजील का विकेट आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उन्हें सुरेश
रैना ने पंड्या के हाथों कैच कराया। उनका स्थान लेने आए कप्तान
शाहिद अफरीदी (8) हालांकि खुलकर नहीं खेल सके। अफरीदी से
पहले पाकिस्तान ने अच्छा खेल रहे शहजाद का विकेट गंवाया।
इसके बाद अफरीदी को 46 के कुल योग पर पंड्या ने विराट
कोहली के हाथों कैच कराया।
उमर अकमल और मलिक ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े,
जो पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। अकमल
101 तथा मलिक 105 के कुल योग पर आउट हुए। अकमल ने 16 गेंदों
का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया। मलिक ने 16
गेंदों की तेज पारी में तीन चौके और छक्का लगाया।
अकमल को रवींद्र जडेजा और मलिक को आशीष नेहरा ने आउट
किया। सरफराज अहमद आठ तथा मोहम्मद हफीज पांच रनों पर
नाबाद लौटे। भारत की ओर से हार्डिक पंड्या, आशीष नेहरा,
रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता
हासिल की।

T-20 WC: रनों का पहाड़ पार कर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

अपना पहला मुकाबला वेस्ट इंडीज से गंवाकर खेलने उतरी इंग्लैंड
की टीम ने शानदार खेल दिखाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने धुआंधार 230 रन बनाए। इसके जवाब में
इंग्लैंड ने आठ विकेट खोकर आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। इंग्लैंड
की शुरुआत काफी तेज रही और सलामी जोड़ी जेसेन रॉए और
ऐलेक्स हेल्स ने तूफानी शुरुआत दी। शुरुआती झटकों से उबरकर तीसरे
नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने टीम को जीत के मुहाने तक
ले गए। 44 रनों पर 83 रन की शानदार पारी में रूट ने कई दर्शनीय
शॉट लगाए।
आखिरी ओवर में जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और दो विकेट
लगाता गिए गए। एक वक्त मैच ऐसी हालत में पहुंच गया कि तीन
बॉल रहते जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। हालांकि डॉट बॉल
के बाद मोइन अली ने सिंगल चुराकर जीत सुनिश्चित कर दी। खेल
पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम ही रहा।
मैन ऑफ द मैच बने जो रूट ने कहा, 'यह जीत महत्वपूर्ण है। पहला
मुकाबला हारने के बाद टीम और प्रशंसक सभी निराश थे। हम दबाव
में खेले और हमने अच्छा खेल दिखाया। पिच भी बल्लेबाजी के
अनुकूल थी। 400 से अधिक रन पिच पर बने। हमारी टीम के साथ
दक्षिण अफ्रीका की टीम भी अच्छा खेली।'
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी खूब दम दिखाया। क्विंटन
डी कॉक, हाशिम अमला और जेपी डुमिनी के अर्धशतकों की मदद
से दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 229 रन बनाए। अमला ने 31
गेंदों में 58 रन, डी कॉक ने 24 गेंदों में 52 रन की पारी खेली ।
डुमिनी 24 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि डेविड मिलर ने
11 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने 27 गेंदों की
अटूट साझेदारी में 60 रन बनाए।

न्यू जीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी 8 रनों से दी मात

धर्मशाला में शुक्रवार को न्यू जीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच
रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में न्यू जीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8
रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर कीवी टीम ने
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 142 रनों का लक्ष्य
रखा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट खोकर 134 रन ही
बना सकी।
गुप्टिल कीवी टीम की ओर से सबसे
ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मार्टिन गुप्टिल (39) और कप्तान केन
विलियमसन (24) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी।
हालांकि, इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद कोलिन मुनरो (23) और
ग्रांट इलियट (27) के बल पर न्यू जीलैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच
सकी।
कीवी टीम के कोरी एंडरसन ने
जीत के बाद अपनी जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।
उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और आगे
भी वह इसी तरह के प्रदर्शन की
उम्मीद रखते हैं।

पाकिस्तान का विजयी आगाज, बांग्लादेश को 55 रन से दी करारी शिकस्त

टी-20 विश्व कप के लीग मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने थीं। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। बांग्लादेश को जीत के लिए 202 रन बनाने थे लेकिन वे 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सके और 55 रनों से मैच गंवा दिया।

पाक की कमाल की बल्लेबाजी

पाकिस्तान को पहला झटका अराफात सनी ने दिया। कमाल की बल्लेबाजी कर रहे शरजील खान को सनी ने 18 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी करने वाले अहमद शहजाद ने कमाल की पारी खेली और 39 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्हें रहमान ने कैच आउट करवाया। मो. हफीन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और महज 42 गेंदों पर 64 रन बनाए। उन्हें भी अराफात सनी ने कैच आउट करवाया। अपने निर्धारित क्रम से उपर बल्लेबाजी करने आए अकमल शून्य पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए। अफरीदी ने 19 गेंदों पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शोएब मलिक 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से तास्कीन अहमद और अराफात सनी तो दो-दो विकेट मिले जबकि शबीर रहमान को एक विकेट मिला।

बड़े लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सका बांग्लादेश

दूसरी पारी में जीत के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के ओपनर बल्लेबाज सौम्या सरकार को मो. आमिर ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अच्छा खेल रहे शबीर रहमान को अफरीदी ने 25 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। तमीम इकबाल को भी अफरीदी ने 24 रन पर इमाद वसीम के हाथों कैच आउट करवा दिया। महमुदूल्लाह को इमाद वसीम ने 4 रन पर कैच आउट करवाया। मुश्फिकुर रहीम 18 रन पर कैच आउट हुए। मिथुन को मो. इरफान ने 2 रन पर कैच आउट करवाया। शाकिब ने नाबाद अर्धशतक जरूर जड़ा लेकिन वो अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके और वे 146 के स्कोर तक ही पहुंच सके। पाकिस्तान की तरफ से अफरीदी और आमिर ने दो-दो विकेट हासिल किए। जबकि इरफान और वसीम ने एक-एक विकेट लिया।

उल्टा पड़ा वो दांव और शब्दों के खेल ने कीवी टीम को यूं बनाया विजेता

टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी थी। रैंकिंग में भी शीर्ष पर थे और फॉर्म भी अव्वल दर्जे का था, ऐसे में जब मुकाबला अपनी ही जमीन पर हो, तो उम्मीदें भी बढ़नी ही थीं लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 79 रन के अंदर समेटते हुए 47 रनों से करारी शिकस्त देकर सबको चौंका डाला। क्या बना न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा हथियार, आइए जानते हैं।

- उल्टा पड़ा दांवः

नागपुर के वीसीए स्टेडियम की पिच पूरी तरह से स्पिनर्स को देखते हुए तैयार की गई थी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से भारतीय स्पिनर्स हर प्रारूप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत साबित हुए हैं और जाहिर था कि टीम इंडिया की रणनीति भी अपने स्पिनर्स के इर्दगिर्द ही बनी थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और भारत के प्रमुख स्पिनर्स अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला जबकि अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर रैना ने भी एक विकेट झटका। भारत ने न्यूजीलैंड को 126 रन पर समेट दिया और सोचा जीत अब दूर नहीं लेकिन वे भूल गए कि कीवी टीम भी इसी रणनीति के साथ मैदान पर उतरी थी, वो भी काफी तैयारी के साथ। उन्होंने अपने तीन स्पिनर्स को मौका दिया और किसी ने भी निराश नहीं किया। उनके तीनों स्पिनर्स ने मिलकर भारत के 9 विकेट चटका डाले। सेंटनर ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए, सोढ़ी ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि नाथन मैकुलम ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों में सिर्फ एडम मिल्ने को नेहरा के रूप में अंतिम व एक विकेट ही नसीब हुआ।

- एक दिन पहले कप्तान ने खेला था 'शब्दों का खेल':

मैच से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन जब मीडिया से मुखातिब हुए थे तब उन्होंने स्पिन विकेट को लेकर अपनी घबराहट जाहिर की थी। उनके शब्दों से ऐसा लगा था कि भारतीय स्पिनर्स और नागपुर की पिच पर शायद उनके खिलाड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकेंगे। आमतौर पर कप्तान शब्दों के जरिए विरोधी टीम को अति-उत्साह वाली स्थिति में ढकेलने का प्रयास करते हैं, शायद विलियम्सन भी इसमें काफी हद तक सफलता हासिल की। पर्दे के पीछे उनकी टीम स्पिन अटैक का जबरदस्त प्रयास करती रही लेकिन पर्दे के सामने उन्होंने अपने स्पिन अटैक की भूमिका को कभी जाहिर नहीं होने दिया।

भारत ने बांग्लादेश को हराकर छठी बार जीता एशिया कप

एशिया कप 2016 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर भारत छठी बार एशिया कप का चैम्पियन बन गया है। बताते चलें कि बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 121 रनों का लक्ष्‍य रखा था।

मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण यह दो घंटे की देरी से 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। जिसके बाद बांग्‍लादेश ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 120 रन बनाए।

मैच की शुरुआत में पहला बांग्लादेश को पहला झटका सौम्य सरकार के आउट होने के साथ लगा। सौम्य 14 रन बनाकर नेहरा की बॉल पर पांड्या के हाथों कैच आउट हुए। शकीब अल हसन को बुमराह ने अश्विन की गेंद पर 21 रनों पर ही आउट कर दिया। इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। मसरफे मुर्तजा को 0 रन पर विराट कोहली ने जडेजा की गेंद पर कैच आउट कर दिया। इससे पहले तमीम इकबाल बुमराह की गेंग पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

धवन और कोहली कि जबरदस्त पारी : 
रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगाने के बाद धवन और कोहली ने जबरदस्त पारी खेली। धवन ने 35 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।

Asia Cup: बांग्लादेश फ़ाइनल में पहुंचा

बांग्लादेश में खेले जा रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में
बुधवार को मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया.
पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए थे जिसके
जबाव में बांग्लादेश ने 5 गेंद शेष रहते 131 रन बनाकर मैच अपने नाम
कर लिया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने वाली पाकिस्तान टीम के
शुरुआती विकेट जल्द ही गिर गए और एक समय तो 54 रनों पर
पाकिस्तान के चार विकेट हो गए थे.
जबाव में बांग्लादेश की टीम ने बहुत धैर्य के साथ अपनी पारी शुरू
की. सलामी बल्लेबाज़ सौम्य सरकार ने सर्वाधिक 48 रन बनाए.
इस जीत के साथ ही बांग्लादेश फ़ाइनल में पहुंच गया.
इससे पहले बांग्लादेश संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका को मात
दे चुका है जबकि भारत के ख़िलाफ़ उसे हार का सामना करना
पड़ा.
दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत से हारा लेकिन अगले मुक़ाबले में
उसने संयुक्त अरब अमीरात को सात विकेट से हराया था.
भारतीय टीम एशिया कप के अभी तक के अपने तीन मुक़ाबले
जीतकर पहले ही फ़ाइनल में पहुंच चुकी है.
फ़ाइनल से पहले भारत अपना अंतिम लीग मुकाबला गुरुवार को
संयुक्त अरब अमीरात से खेलेगा.

श्रीलंका को हराकर भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा

मैन ऑफ द मैच विराट कोहली के शानदार अर्धशतक और युवराज
सिंह की तेज तर्रार पारी के दम पर भारत ने एशिया कप टी20
क्रिकेट टूर्नमेंट में मंगलवार को श्रीलंका को पांच विकेट से हरा
दिया। जीत के लिए मिले 139 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने
19.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने
एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर
नुवाव कुलासेकरा ने शिखर धवन को विकेटकीपर दिनेश चंडीमल के
हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद
रोहित शर्मा भी 15 के निजी स्कोर पर कुलासेकरा की गेंद पर
कपुगेदरा के हाथों कैच आउट हो गए।
दूसरे छोर पर विराट कोहली ने सुरेश रैना के साथ मिलकर भारतीय
पारी को पटरी पर लाने का काम किया। दोनों ने मिलकर तीसरे
विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। ऐसे समय में जब मैच
भारत की पकड़ में जाता नजर आ रहा था सुरेश रैना शनाका की
गेंद को हिट करने के चक्कर में कुलासेकरा को कैच थमा बैठे।

इसके बाद युवराज सिंह ने अपने पुराने रंग दिखाते हुए रनरेट को नीचे
लाने का काम किया। युवराज ने महज 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर
भारत की जीत का राह आसान कर दी। उन्होंने अपनी पारी में 3
चौके और 3 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या भी 2 रन बनाकर आउट
हो गए। लेकिन तब तक भारत जीत के काफी करीब पहुंच चुका था।
कोहली और कप्तान धोनी ने जीत की औपचारिकता पूरी की।
इससे पहले, श्रीलंका ने भारत के सामने 139 रन का सम्मानजनक
स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से चमारा कापुगेदारा ने
सर्वाधिक 30 रन बनाये लेकिन डेथ ओवरों में मिलिंदा श्रीवर्धना
(17 गेंद पर 22 रन) तिसारा परेरा (छह गेंद पर 17 रन) और नुवान
कुलशेखरा (नौ गेंद पर 13 रन) की पारियों से उसकी टीम लगातार
विकेट गंवाने के बावजूद कुछ अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन
अश्विन ने दो-दो विकेट लिये। शेर ए बांग्ला स्टेडियम की पिच पर
घास थी और महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले
बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने में कोई हिचकिचाहट नहीं
दिखायी। श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को फिर से
परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत हुई और उसने स्पिन
आक्रमण शुरु होने से पहले अपने चार विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे।
आशीष नेहरा फिर से शुरू में भारत को सफलता दिलाने में सफल रहे।
बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज की अपने दूसरे ओवर में की गयी गुडलेंथ
गेंद दिनेश चंडीमल (चार) के बल्ले को चूमती हुई धोनी के दस्तानों
में समा गयी। बुमराह ने अगले ओवर में नये बल्लेबाज शेहान जयसूर्या
(तीन) को खूबसूरत गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया। कापुगेदारा
भाग्यशाली रहे क्योंकि नेहरा की उनके खिलाफ की गयी
पगबाधा की विश्वसनीय अपील अंपायर ने ठुकरा दी थी जबकि
रीप्ले से लग रहा था कि वह आउट थे।

तिलकरत्ने दिलशान (18) पावरप्ले समाप्त होने के तुरंत बाद पहले
बदलाव के रूप में आये पंड्या की पहली गेंद पर ही पविलियन लौट
गये। पंड्या ने बाउंसर किया जिसे दिलशान ने पुल कर दिया लेकिन
वह सीधे फाइन लेग पर खड़े अश्विन के पास चला गया। पंड्या ने
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच की अपनी आखिर दो गेंद पर
विकेट लिये थे। इस तरह से वह तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने में सफल
रहे लेकिन इसे हैटट्रिक नहीं माना जाएगा क्योंकि उन्होंने दो
मैचों में तीन विकेट लिये।
पंड्या ने इसके बाद भी अपनी अच्छी गेंदबाजी जारी रखी और
दिलशान के बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (19 गेंद पर 18 रन) का
कीमती विकेट हासिल किया जिन्होंने गेंद अपने ही विकेट पर
खेल दी थी। जब भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी थे तब
श्रीवर्धना ने रविंद्र जडेजा पर गेंदबाज के सिर के उपर से लंबा
छक्का और फिर फाइन लेग पर चौका जडकर दबाव कम करने की
कोशिश की।
अश्विन ने श्रीवर्धना के तेवरों पर विराम लगाया और इस तरह से
कापुगेदारा के साथ उनकी 43 रन की साझेदारी का अंत भी
किया। बुमराह ने इसके तुरंत बाद कापुगेदारा को पवेलियन भेजा
जिन्होंने 32 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके लगाये। पांड्या ने
कवर पर उनका खूबसूरत कैच लपका। तिसारा परेरा ने बुमराह पर दो
चौके और अश्विन पर छक्का जड़ा लेकिन धोनी ने वाइड गेंद पर
उन्हें स्टंप आउट कर दिया। नुवान कुलशेखरा ने नेहरा के आखिरी
ओवर में दो चौके लगाये।