Loading...
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

'उड़ता पंजाब' विवादः सेंसर बोर्ड को फटकार, 'फिल्मों को सर्टिफिकेट दो, सेंसर मत करो'

 'उड़ता पंजाब' फिल्म में कट लगाने पर अड़े सेंसर बोर्ड को बांबे हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस एससी धर्माधिकारी और शालिनी फनसाल्कर जोशी की खंडपीठ ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड से कहा कि उसको फिल्मों को सेंसर करने के बजाय प्रमाणपत्र देने से मतलब रखना चाहिए।

खंडपीठ ने पूछा कि यदि फिल्म में सचमुच नशाखोरी का महिमामंडन किया गया है, तो वह इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा देता? अदालत ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड से कहा कि यह दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए कि क्या सही में फिल्म में राज्य का अपमान किया गया है? इस विवाद से फिल्म को गैरजरूरी प्रचार मिल रहा है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा दायर याचिका पर अदालत 13 जून को फैसला सुनाएगी।

दूसरी तरफ, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कट लगाने के अपने फैसले को सही ठहराने का प्रयास किया। बोर्ड ने अदालत को बताया कि जिन दृश्यों को हटाने के लिए कहा गया है, उनमें से कुछ तो बेहद अश्लील हैं। इसके अलावा गानों में प्रयुक्त शब्द भी अपमानजनक हैं। फिल्म के सह-निर्माता अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी पर इसको जारी करने में जान-बूझकर विलंब करने का आरोप लगाया है।

'कंजर' में बुरा क्या है

सेंसर बोर्ड के वकील अद्वैत सेठना ने फिल्म के एक संवाद 'जमीन बंजर तो औलाद कंजर' का हवाला देते हुए इसे अपमानजक बताया। उन्होंने कहा कि 'कंजर' शब्द का प्रयोग आपत्तिजनक तरीके से किया गया है। इस पर अदालत ने कहा कि आजकल के दर्शक बहुत समझदार हैं। फिल्म ऐसे शब्दों से नहीं चलती है।

कितने कट लगेंगे

फिल्म से कितने दृश्य हटाए जाएंगे, इस पर सेंसर बोर्ड और संशोधन समिति एकमत नहीं हैं। सेंसर बोर्ड ने 89 कट लगाने को कहा है, तो रिवाइजिंग कमेटी ने 13 कट लगाने के निर्देश दिए हैं। मामला फिलहाल अपीलीय न्यायाधिकरण के पास है, जो इस पर 17 जून को सुनवाई करेगा।

एक सीन हटाने को निर्माता तैयार

'उड़ता पंजाब' के निर्माता हाई कोर्ट के निर्देश पर फिल्म से एक सीन हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। इस दृश्य में फिल्म के अभिनेता को लोगों की भीड़ के सामने पेशाब करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, हाई कोर्ट ने फिल्म से पंजाब का संदर्भ हटाने के सेंसर बोर्ड के निर्देश को मानने से इन्कार कर दिया। अदालत ने कहा कि इससे तो फिल्म की आत्मा ही मर जाएगी।

इन फिल्मों पर भी रहा विवाद

माचिस : गुलजार-देव : गोविंद निहलानी-बांबे : मणिरत्नम-विश्वरूपम : कमल हासन-हैदर

अमिताभ-ऐश्वर्या समेत पनामा पेपर्स की लिस्ट में हैं 500 भारतीयों के नाम

टैक्स बचाने के लिए विदेशों में खोली गई फर्मों को लेकर सोमवार
को जारी हुई पनामा की लॉ फर्म मोसैक फॉन्सेका के डॉक्युमेंट्स
की खासी चर्चा है। इस लिस्ट में 500 भारतीयों के नाम बताए
जा रहे हैं। भारत में इस लिस्ट का खुलासा दैनिक अखबार द इंडियन
एक्सप्रेस ने किया है। पिछले साल स्विस लीक्स में 1,100
भारतीयों के नाम शामिल थे। ध्यान रहे कि लॉ फर्म मोसैक
फॉन्सेका से 11 मिलियन डॉक्युमेंट्स लीक हुए हैं।
विदेशों में कंपनियों और ट्रस्ट के निर्माण को लेकर फर्म की लिस्ट
में 500 भारतीयों के नाम हैं जिनमें से 234 तो भारतीय पासपोर्ट
रखते हैं। 36 हजार फाइल्स की आठ महीने की जांच के बाद यह
खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस का दावा है कि उसने 300 से
अधिक पतों की प्रमाणिकता की भी जांच की है।
कथित तौर पर टैक्स फायदे के लिए अपनाए गए तरीकों में बड़ी
फिल्मी हस्ती अमिताभ बच्चन-ऐशवर्या राय, डीएलएफ कंपनी के
मालिक केपी सिंह और उनके परिवार के नौ लोगों, अपोलो
टायर्स-इंडियाबुल्स के प्रमोटर और गौतम अडाणी के बड़े भाई
विनोद अडाणी के नाम हैं।
इस लिस्ट में दो राजनेताओं के भी
नाम हैं जिसमें पश्चिम बंगाल के
शिशिर बजोरिया और
लोकसत्ता पार्टी के दिल्ली यूनिट के पूर्व चीफ अनुराग
केजरीवाल का भी नाम है। दाऊद के पूर्व सहयोगी इकबाल मिर्ची
भी इस लिस्ट में शामिल है, साथ ही इंडियाबुल्स के मालिक समीर
गहलौत का नाम भी है। पनामा लिस्ट के जारी होने के बाद मशहूर
वकील प्रशांत भूषण भी सरकार पर हमलावर हो गए, उन्होंने कहा
कि कैसे पनामा टैक्स हेवेन के अकाउंट होल्डर्स को पद्म अवॉर्ड्स
दिए गए।
पनामा पेपर्स लीक: क्या है पूरा मामला और क्या होगा
आगे?
कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, दुनियाभर की राजनीतिक-फिल्मी
हस्तियों, खिलाड़ियों और अपराधियों के वित्तीय लेन-देन की
कलई खोलकर रखने वाले पनामा पेपर्स ने हंगामा खड़ा कर दिया
है। इन दस्तावेजों में करीब 500 भारतीयों के नाम भी हैं। इन लीक
दस्तावेजों में नाम होने के चलते आइसलैंड के प्रधानमंत्री पर इस्तीफे
का दबाव पड़ना शुरू हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
पनामा पेपर्स के नाम से लीक हुए इन दस्तावेजों को सामने लाने में
मुख्य भूमिका अमेरिका स्थित एक एनजीओ खोजी पत्रकारों के
अंतरराष्ट्रीय महासंघ (ICIJ) की है। इनके मुताबिक इन्होंने उन
दस्तावेजों की गहरी छानबीन की, जो इन्हें किसी अज्ञात सूत्र
ने उपलब्ध करवाए थे। जांच में ढेरों फिल्मी और खेल जगत की
हस्तियों के अलावा लगभग 140 राजनेताओं, अरबपतियों की
छिपी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है।
जांच में जो डेटा सामने आया है वह बीते 1977 से लेकर 2015 तक
लगभग 40 वर्षों का है। पनामा स्थित लॉ फर्म मोसैक फॉन्सेका
से लीक हुए इन दस्तावेजों को लेकर दावा किया जा रहा है कि
इनमें जिन 500 भारतीय हस्तियों के नामों का जिक्र है, उनमें से
300 नामों की पुष्टि भी की जा चुकी है। जर्मनी के एक अखबार
के मुताबिक, इस पेपर लीक से 2.6 टेराबाइट डेटा सामने आया है
जो लगभग 600 डीवीडी में आ सकता है।
आखिर क्या हैं इस लीक के
मायने?
सवाल है कि इस पेपर लीक में जिन
हस्तियों के अपने विदेशी खातों में वित्तीय लेनदेनों का खुलासा
हुआ है, क्या वह लेनदेन पूरी तरह गैरकानूनी हैं? इस बारे में ICIJ का
कहना है कि निश्चित तौर पर हो सकता है कि यह पूरी तरह
गैरकानूनी न हो, लेकिन यह इतना तो दिखाता ही है कि किस
तरह इन हस्तियों द्वारा देश के कोष को टैक्स बचाकर नुकसान
पहुंचाया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है, 'टैक्स सेविंग फर्म्स जो सेवाएं उपलब्ध
कराती हैं, वे बेशक पूरी तरह कानूनी हैं। लेकिन ये दस्तावेज दिखाते
हैं कि बैंकों, लॉ फर्म्स और ऐसी ही अन्य एजेंसियों ने सभी
कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया।'
रिपोर्ट में आगे दिया है, 'कई मामलों में पाया गया है कि इन
मध्यस्थों ने अपने क्लाइंट्स के संदिग्ध लेनदेनों को या तो छिपाया
या ऑफिशल रेकॉर्ड्स के छेड़छाड़ कर उन्हें सामने नहीं आने दिया।'
क्या है इस तरह के विदेशी खातों का मतलब?
बड़ी हस्तियां अपने निवास के देश
से बाहर जो खाते रखते हैं, उनका मकसद कई तरह के वित्तीय और
कानूनी लाभों को लेना होता है। ये विदेशी खाते अधिकतर ऐसे
देशों में रखे जाते हैं, जिन्हें 'टैक्स हैवेन' माना जाता है। इन खातों
का उपयोग पैसे को देश के बैंकिंग सिस्टम की नजर से बचाकर बाहर
ले जाने और टैक्स अथॉरिटीज़ की नज़र से बचाकर टैक्स सेविंग के
लिए किया जाता है।
लिस्ट में किस-किस का नाम है?
ICIJ का कहना है कि वह जल्द ही ऐसी हस्तियों की पूरी लिस्ट
जारी करेगी। सबूत के तौर पर इनके ई-मेल्स, फाइनैंशल डॉक्युमेंट्स और
पासपोर्ट आदि को भी सामने लाया जाएगा। हालांकि अभी
जिन हस्तियों के नाम सामने आए हैं, वे भी कम चौंकाने वाले नहीं
हैं। इनमें आइसलैंड और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, यूक्रेन के
राष्ट्रपति, सऊदी अरब के राजा और डेविड कैमरन के पिता का
नाम प्रमुख है।
इनके अलावा लिस्ट में व्लादिमीर पुतिन के करीबियों, अभिनेता
जैकी चैन और फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम भी है। हालांकि
इन हस्तियों ने ऐसा कर कोई गैर-कानूनी काम किया है, इस बारे में
पेपर्स में कुछ नहीं कहा गया है।

63rd National Awards: 73 साल के अमिताभ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में एसएस राजामौली की
निर्देशित तेलुगू फ़िल्म 'बाहुबली' को बेहतरीन फ़िल्म का
खिताब मिला है.
बेहतरीन निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली ('बाजीराव
मस्तानी') को चुना गया.
बेहतरीन अभिनय के लिए अमिताभ बच्चन ('पीकू') को बेहतरीन
अभिनेता और कंगना रनावत ('तनु वेड्स मनु रिटर्न') को बेहतरीन
अदाकारा का खिताब मिला है.
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म के लिए भूमि पेडनेकर अभिनीत और शरत
कटारिया की निर्देशित फ़िल्म 'दम लगा के हइशा' को चुना गया
है.
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणव
मुखर्जी ने 2016 के लिए पद्म पुरस्कार भी दिए.
रिलायंस कंपनी के संस्थापक धीरूभाई अंबानी (स्व.), शास्त्रीय
संगीत के लिए डॉक्टर यामिनी कृष्णमूर्ति, अध्यात्म के लिए
श्रीश्री रविशंकर, वास्तुकला के लिए हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर,
पत्रकारिता के लिए डॉक्टर ब्रजिन्दर सिंह हमदर्द, कला सिनेमा
के लिए अनुपम खेर, व्यापार एवं उद्योग के लिए पलोंजी शपूरजी
मिस्त्री, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को पद्म भूषम दिए गए.
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, चिकित्सा के क्षेत्र में
शिवनारायण पुरी, सिविल सेवा के लिए पूर्व कैग विनोद राय,
जम्मू को भी पद्म विभूषण से नवाज़ा गया.
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मलस्वामी अनंदराय और
कला के लिए मालिनी अवस्थी पद्म श्री पुरस्कार दिए गए.

कन्फर्म: मलाइका और अरबाज़ हुए अलग

ऐसा लग रहा है कि साल 2016 में तलाक और ब्रेकअप का ही
बोलबाला रहने वाला है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और
अरबाज़ खान के अलग होने की खबर आई और अब तक यह खबर
सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच इनके रिश्ते को लेकर कई बातें
सामने आईं। हालांकि, मलाइका और अरबाज़ ने अब तक इस मुद्दे पर
चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब दोनों ने अपने अलग होने की इस
खबर पर आखिरकार मुंह खोल दिया है।
'मीडिया' से हुई खास बातचीत में दोनों ने अलग होने की खबर को
कन्फर्म करते हुए इस मुद्दे पर लगाए जा रहे तमाम कयासों को
विराम लगा दिया है। अलग होने की खबर पर मलाइका और
अरबाज ने कहा, 'सच यही है कि हमने ब्रेक लिया है, लेकिन इसका
मतलब यह नहीं कि हमारा बुरा चाहने वाले कुछ भी मान लें, समझ लें
या अंदाजा लगाने लगें। हम अपनी जिंदगी को समझने के लिए वक्त
ले रहे हैं...और हां, यह सच है कि हम अलग हो चुके हैं, हमारी जिंदगी
किस ओर मुड़ेगी और हमारे बीच अब ऐसा क्या है जो नहीं बचा,
यह हमें तय करना अभी भी बाकी है। यहां से हमारा रिश्ता जहां
भी जाए, उस बारे में हम तब बात करेंगे, जब हम इसके लिए तैयार रहेंगे।'
इनके अलग होने को लेकर कई खबरें आती रहीं, लेकिन इनका कहना है
कि इनसे अपनी नजदीकी बताने वाले सूत्रों ने गलत जानकारियां
दी हैं। मलाइका और अरबाज ने कहा, 'हमारे बच्चे हैं और हमारी
फैमिली भी शामिल हैं और चूंकि हमने अब तक इस बारे में कहीं कुछ
नहीं कहा तो हमारे बारे में किसी को बेकार के अनुमान लगाने
की जरूरत नहीं।'
पहले कहा जा रहा था कि मलाइका यूके बेस्ड एक बिज़नसमैन संग
डेटिंग कर रही हैं और इसलिए इनका यह रिश्ता टूटने की कगार पर
है, लेकिन दोनों सितारों ने इस अफवाह पर से भी खुलासा किया
है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि न तो किसी तीसरे की वजह
से वे अलग हो रहे हैं और न ही मलाइका की लाइफस्टाइल की वजह
से और न तो मलाइका यह सोचती हैं कि उनके हज्बंड फाइनैंशली
स्टेबल नहीं हैं। सच यह भी नहीं कि मलाइका ने सलमान के कंधे पर
आंसूं बहाए हों या फिर उनसे इस संबंध में मदद मांगी हो।
बयान में कहा गया है कि दोनों इस मैटर पर थोड़ी प्रिवेसी चाहते
हैं और वे तब बात करेंगे जब उन्हें इस संबंध में बात करने के लिए वक्त
सही लगेगा। दोनों ने इस अफवाह को भी सिरे से खारिज किया
कि मलाइका एक नामी वकील वंदना शाह से टच में हैं और इन दिनों
अपने केस को लेकर बातचीत कर रही हैं। दोनों सितारों का कहना
है कि इनके रिश्ते को लेकर पिछले दिनों जितने भी कयास लगाए
गए वे निराधार हैं। उन्होंने मीडिया और अन्य लोगों से भी उनकी
प्रिवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज़ का यह रिश्ता 17 साल
पुराना है और इन्होंने दिसंबर 1998 में शादी रचाई थी।

योगी, साध्वी को भाजपा से बाहर कर जेल में डालना चाहिए : अनुपम खेर

अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अब भाजपा के ब़़डबोले नेता योगी आदित्यनाथ तथा साध्वी प्राची पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बकवास करने वाले ऐसे लोगों को भाजपा से बाहर कर जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा- 'पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं, जो बकवास करते हैं। चाहे वो साध्वी हों या योगी हों, उनको अंदर कर देना चाहिए और उनको निकाल देना चाहिए।' असहिष्णुता पर टेलीग्राफ राष्ट्रीय परिचर्चा में खेर ने कहा- 'मगर आप पूरे देश के साथ खिलवा़ड नहीं कर सकते कि हमारे देश में असहिष्णुता है।'

इसके साथ ही खेर ने कांग्रेस पर भी यह कहते हुए निशाना साधा कि विरोधी पार्टी में भी लोग बहुत बुरा बोलते हैं। उन्होंने कहा- 'आपके एमपी दिग्विजयजी ने एक अन्य सांसद के बारे बहुत ही बुरी बात कही है, उससे घिनौनी बात नहीं हो सकती। मैं इसकी सूची नहीं लाया हूं कि किसने क्या कहा। मैं बकवास करने वालों का बचाव नहीं कर रहा हूं।'

मालूम हो कि भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ तथा फायरब्रांड साध्वी प्राची के भ़़डकाऊ बयानों से पूर्व में विवाद पैदा होते रहे हैं। उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी प़़डी हैं। खेर ने कहा- 'यह कोई बहस नहीं है। अमीर और ख्यात लोग असहिष्णुता की बातें करते हैं। यदि आप स़़डक पर लोगों से पूछें तो वे असहिष्णुता की बात नहीं करते। उन सभी को दो वक्त का खाना चाहिए। जिन लोगों के पास शैंपेन का ग्लास होता है, सिर्फ वे ही इसकी बातें करते हैं। आप भारत में रहते हैं या अमेरिका में?'

ऑस्करः आखिरकार 7वें नॉमिनेशन में लियोनार्डो बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

अमरीका के लॉस एंजलिस में 88वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में
लंबे इंतज़ार के बाद आख़िरकार लियोनार्डो डि कैप्रियो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का
पुरस्कार मिला है.
लियोनार्डो को फ़िल्म 'दि रेवनंट' के लिए मिला है. इससे पहले भी वह
ऑस्कर के लिए चार बार नामांकित हो चुके थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं
मिली थी.
लियोनार्डो 'द रेवनंट' में अपनी भूमिका के लिए ख़ूब तारीफ़ें
बटोरी थीं.
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 'दि रेवनंट' के निर्देशक एलेजांद्रो जी
इनारितु को मिला है.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी हैं ब्री लार्सन जिन्हें
फ़िल्म 'रूम' में अदाकारी के लिए यह पुरस्कार मिला है.
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार 'स्पॉटलाइट' को मिला.
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी फीचर का पुरस्कार 'एमी' को
दिया गया है. 'एमी' का निर्देशन भारतीय मूल के फ़िल्म निर्देशक
आसिफ़ कपाड़िया ने किया है.
'दि डैनिश गर्ल' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार
अलीसिया विकांडर को दिया गया है.
"ब्रिज ऑफ स्पाइज" के लिए मार्क रायलैंस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का
पुरस्कार दिया गया है.
बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट पुरस्कार 'दि गर्ल इन दि रिवरः दि प्राइस ऑफ
फॉरगिवनेस' को मिला है.
पाकिस्तान की शरमीन उबैद चिनॉय को दूसरा ऑस्कर पुरस्कार
पाक में ऑनर किलिंग पर आधारित इस शॉर्ट डॉक्यूमेंटरी के लिए दिया गया
है.
हंगरी की फ़िल्म 'सन ऑफ सॉल' को विदेशी भाषा
श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिला है.
ऑस्कर में इस बार सबसे ज़्यादा फ़िल्म 'द रेवनंट' पर सबकी निगाहें
रहीं जिसे 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया था.
इस फ़िल्म को बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है.
वहीं ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक जॉर्ज मिलर की फ़िल्म 'मैड मैक्सः
फ्यूरी रोड' को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया. इस फ़िल्म को बेस्ट
फ़िल्म एडिटिंग का पुरस्कार मिला है.
दोनों फ़िल्मों के अलावा 'द बिग शॉर्ट', 'ब्रिज ऑफ़ स्पाइज़', 'ब्रुकलिन', 'द मार्शियन'
और 'रूम एंड स्पॉटलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए नामांकित किया गया है.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने
भी ऑस्कर अवॉर्ड देने के लिए शिरकत किया.
ऑस्कर पुरस्कार के समारोह में प्रियंका के साथ क्विंसी जोंस,
रीस विदपर्सन, स्टील कैरेल, जेके सिमांस और ज़ार्द लेटो जैसे
कलाकार भी थे.
भारत की ओर से विदेशी फ़िल्म कैटेगरी में
मराठी फ़िल्म 'कोर्ट' भेजी गई थी लेकिन वो अंतिम
पांच में जगह नहीं बना पाई.
इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड की ख़ास बात यह रही कि इस बार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री की दौड़ में सिर्फ़ गोरे
कलाकार ही शामिल थे.
ऑस्कर पुरस्कारों में सिर्फ़ गोरे कलाकारों के नामांकन को लेकर विरोध प्रदर्शन का
माहौल भी देखा गया.
'दि एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज' में श्वेत लोगों का
दबदबा है लेकिन इस बार यह घोषणा की गई है कि इसकी
सदस्यता में विविधता लाई जाएगी.

शाहरुख खान ने बताई वजह, क्यों बना ली ट्विटर से दूरियां

बाॅलीवुड के किंग खान ने इन दिनों सोशल साइट ट्विटर से दूरियां बना ली है। एक वीडियो चैट में शाहरुख खान ने इस वजह का खुलासा किया। दरअसल, चैट के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने ट्विटर से दूरी क्यों बना ली तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे बकवास बातें पढ़ना पसंद नहीं, इसलिए मैं अब ट्विटर नहीं देखता हूं। कुछ लोग अपनी बात रखने के लिए गाली-गलौच का इस्तेमाल करते हैं तो मुझे मोबाइल पर ऐसी नकारात्मकता देखने की जरूरत नहीं।

इसके साथ ही शाहरुख ने ऐसा करने वालों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया में ऐसा लिखने से परहेज करें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचें। आपको बता दें कि असहिष्णुता पर दिए गए बयान के बाद से ही शाहरुख को सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी विरोध का समना करना पड़ा है।

आपको ये भी बताते चलें कि शाहरुख जल्द ही 'फैन' और 'रईस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 'रईस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान उनके अपोजिट दिखेंगी, जो इस फिल्म से बाॅलीवुड में एंट्री मार रही हैं। वहीं 'रईस' में शाहरुख एक गैंगस्टर की भूमिका में दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' क्यों बंद हुआ? इसके पीछे का सच

ढाई साल के सफर के बाद आखिरकार 'कॉमिडी नाइट्स विद
कपिल' का शो कलर्स चैनल पर पिछले हफ्ते खत्म हो चुका है।
यकीनन कलर्स और कपिल शर्मा के बीच कुछ न कुछ बड़ा जरूर हुआ
होगा। हालांकि, कपिल ने इस इशू पर खुलकर बातें की हैं, लेकिन
चैनल इस मुद्दे पर बयान देने से अबतक बचता रहा है। हालांकि, चैनल
के सीईओ राज नायक अब इस मुद्दे पर बोलते दिखे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कलर्स और कपिल के
बीच वास्तव में क्या हुआ था? तो इसपर उन्होंने कहा, 'कपिल
शर्मा टीवी पर तकरीबन 10 वर्षों से काम कर रहे हैं। सबसे पहले
'लाफ्टर चैलेंज' और फिर 'कॉमिडी नाइट्स' से पहले उन्होंने हमारे
साथ 'कॉमिडी सर्कस' किया था। वह अच्छे व्यक्ति हैं और काफी
टैलेंटेड भी। हमने उन्हें प्लैटफॉर्म दिया और 'कॉमिडी नाइट्स...' को
उनके साथ मिलकर तैयार किया। यह चैनल का फैसला था कि शो
का नाम 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' रखा जाए (इस शो का
वास्तविक नाम 'कॉमिडी नाइट्स' था), क्योंकि हमें ऐसा लगा
कि इससे उन्हें एक ओनरशिप का एहसास होगा और शो को लेकर
उनकी ईमानदारी 100 पर्सेंट बरकरार रहेगी। यहां तक कि हमने उन्हें
उनकी प्रॉडक्शन कंपनी खोलने में भी मदद की। इस शो की
कामयाबी का मतलब था कि हमारे पास एक ऐसा इंसान है जो
कि एकाएक स्टार बन गया और फिर उसके लिए अपनी अचानक
मिली कामयाबी को संभाल पाना मुश्किल हो गया। उसने तोल-
मोल वाली बातें शुरू कर दी और ज्यादा पैसों की डिमांड करने
लगा। हमने दिए भी, लेकिन सबसे जरूरी और परेशान करने वाली
बात यह थी कि उसने हमारे प्रतिद्वंदी चैनलों पर शो होस्ट करके
हमारे कॉन्ट्रैक्ट नियमों को तोड़ा। कलर्स टीवी के साथ उनका
एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट था और यह हमें नैतिकता के विपरीत लगा।'
हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में कपिल के उन आरोपों को गलत
बताया, जिसमें उन्होंने चैनल पर 'कॉमिडी नाइट्स बचाओ' शो को
प्रमुखता देने की बात कही थी। राज नायक ने इसपर कहा कि
फिल्म स्टार्स उन सभी शो में फिल्म प्रमोशन के लिए आना चाहते
हैं, जिसकी रेटिंग अच्छी हो। हम दोनों ही शो पर स्टार्स को
आने के लिए प्रोत्साहित करते थे। कपिल के मैनेजर ने हंगामा तब शुरू
किया जब रेटिंग के मामले में 'कॉमिटी नाइट्स बचाओ' के कुछ
एपिसोड ने 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' से बेहतर परफॉर्म
किया। इसके बाद इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए, इसके बारे में न
सोचकर वे चैनल को दोष देने लगे। हमारे लिए तो दोनों शो बराबर
और एक्सक्लूसिव थे।

कृष्णा ने क‍पिल का उड़ाया मजाक, 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' फर्स्ट डे रहा फ्लॉप

 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की जगह 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' का प्रसारण शुरू हो चुका है। कपिल शर्मा को रिप्लेस करने वाले कृष्णा अभिषेक रविवार रात इसका पहला एपिसोड होस्ट करते नजर आए। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की जगह मीका सिंह जज की कुर्सी पर बैठे दिखे। हालांकि दर्शकों को उनका यह शो पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर आलोचना करते हुए इसे बकवास शो करार दिया है।

पहले एपिसोड में कृष्णा कई बार कपिल का मजाक उड़ाते दिखे। सेट पर एंट्री लेते ही सबसे पहले कहा कि काफी दिनों से उनकी नजर इस घर पर थी। वहीं बाद में जब एक सीन के दौरान ऑडियंस के बीच बैठे लोगों ने चप्पल फेंकी तो कृष्णा ने इसके लिए भी कपिल को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले वाला बंदा चालू था, खुद तो चला गया ऑडियंस पुरानी छोड़ गया। कृष्णा ने एक सीन में ये भी कहा कि अच्छा शो एक खूबसूरत लड़की की तरह है, एक छोड़ेगा तो दूसरा लपक लेगा।
इस शो में चिंटू शर्मा के किरदार में भारती सिंह नजर आईं। चिंटू शर्मा, बिट्टू शर्मा का बेटा है, जो कपिल बनते थे। भारती ने भी चुटकी भरे अंदाज में अपना परिचय देते हुए कहा कि बाप का पता शायद कोई और चैनल और मेरा पता 'कॉमेडी नाइट्स लाइव'। वैसे भारती भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाईं। चिंटू शर्मा के किरदार में वो 'लल्ली' का मेल वर्जन लग रही थीं, जिसके लिए वो काफी समय से मशहूर हैं।
सुदेश लहरी ने इस शो के दौरान सिद्धू का मजाक उड़ाया। उन्होंने जज की कुर्सी पर बैठे मीका की तरफ देखते हुए कहा कि क्या बात है सिद्धू जी बड़े स्मार्ट हो गए हैं। 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' में कपिल की पिंकी बुआ यानी उपासना सिंह भी नजर आईं और वो भी कपिल का मजाक उड़ाने में कृष्णा का साथ देती दिखीं। वहीं, माधुरी दीक्षित इस शो की पहली सेलेब्रिटी गेस्ट बनीं, मगर उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो जबरदस्ती हंसी रही हैं। वो ज्यादा दिलचस्पी लेती नजर नहीं आईं। उन्होंने कपिल को याद करते हुए कहा भी पिछली बार जब आई थी तो कोई और यहां था, बड़े अच्छे थे वो। इस पर कृष्णा ने कहा कि अच्छे लोग टिकते कहां हैं।

आखिरकार दीपिका पादुकोण ने कबूला रणवीर सिंह हैं उनके 'ब्‍वॉयफ्रेंड'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अभी तक दीपिका और रणवीर ने इस रिश्ते पर कभी खुलकर बातचीत नहीं की। लेकिन आखिरकार, अब दीपिका ने यह कह ही दिया कि रणवीर उनके 'ब्वॉयफ्रेंड' हैं।

हाल ही में दीपिका-रणवीर को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। दीपिका को फिल्म 'पीकू' और रणवीर को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी के बाद दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने माना की वह रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि जब वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म में रोमांस करती हैं, तो रणवीर सिंह को कैसा लगता है? इस पर दीपिका ने कहा, 'ये पूछना गलत है कि आपके ब्वॉयफ्रेंड में कितनी असुरक्षा की भावना है। असल में ये सवाल आपको रणवीर से पूछना चाहिए।'

इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि वह अपनी तरह से रिलेशनशिप को अच्छा बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश करती हैं।

खबर थी कि दीपिका इस साल रणवीर और अपने रिलेशनशिप के बारे में घोषणा कर सकती हैं। अब ये बात सही साबित हुई है। हालांकि ये घोषणा वैसे नहीं हुई, जैसी कि सबको उम्मीद थी। लेकिन आखिरकार दीपिका ने कह ही दिया कि वह बाजीराव की मस्तानी हैं।

फिल्म फेयर अवार्ड 2015

शुक्रवार को मुंबई में बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड शो फिल्मफेयर का आयोजन किया गया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस मौके पर पहुंची। विभिन्न श्रेणियों में सबसे ज्यादा संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और वरूण धवन की फिल्म बदलापुर को नामांकित किया गया। बाजीराव मस्तानी को 8 और बदलापुर को 6 श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया।

अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट एक्टर और दीपिका पादुकोण को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म बाजीराव मस्तानी में बेस्ट सपोर्टिंग रोल का खिताब दिया गया। अभिनेता अनिल कपूर को फिल्म दिल धड़कने दो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड दिया गया।

श्रेया घोषाल को बाजीराव मस्तानी के गाने दीवानी मस्तानी के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवार्ड दिया गया, वहीं अरजीत सिंह को फिल्म रॉय के गाने सूरज डूबा है के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के अवार्ड से नवाजा गया।

विजयेंद्र प्रसाद को फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी के लिए बेस्ट स्टोरी का अवार्ड दिया गया। 
कंगना रनौत को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस फीमेल का अवार्ड दिया गया वहीं मेल कैटेगरी में फिल्म पीकू के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस अवार्ड के लिए चुना गया।

अभिनेत्री मौशमी चैटर्जी को बॉलीवुड में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

आलिया पर किए गए 'अश्‍लील' कमेंट्स

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम भी बड़ी हो गई हैं। एक फेसबुक पोस्ट पर आए कमेंट्स का उन्होंने करारा जवाब लिखा है। इस पोस्ट पर लोगों ने काफी अश्लील कमेंट किए थे।

बीते नंबर महीने में उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। अब वह भी अपनी नानी, मम्मी की तरह बॉलीवुड का रुख करने वाली हैं। एक वेब पोर्टल ने उनपर एक फेसबुक पोस्ट की, जिस पर कई भद्दे और अश्लील कमेंट आए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने एक ब्लॉग लिखकर जवाब दिया है।

आलिया ने लिखा है कि लोगों को उनके पूरे शरीर में बस स्तन दिखाई दे रहे हैं। उनके कपड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पोर्टल ने आलिया की बोल्ड तस्वीरें लगाते हुए, एक सवाल पूछा था कि क्या बॉलीवुड इन्हें देख रहा है?

इस पर सोशल मीडिया में उनका मजाक बनाया जाना लगा। भद्दी और बेहद अश्लील टिप्पणियां की जाने लगीं। ये देख आलिया रह नहीं पाईं और उन्होंने लिखा, 'मैं आमतौर पर ऐसी चीजें नजरअंदाज कर देती हूं। पर इस बार मुझे अंदर तक दुख पहुंचा है।'

आलिया ने लिखा, 'लोग लिख रहे हैं यह लड़की बॉलीवुड के लिए नहीं पोर्न के लिए तैयार है। यही लड़की हमारी संस्कृति को नाश कर रही हैं। ये बर्दाश्त के बाहर है। मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है।'

आलिया ने कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं, उन्होंने मुझे परिभाषित करने में जल्दी कर दी। मैं अपने स्तनों के आगे भी कुछ हूं। मैं जैसे भी कपड़े पहनती हूं, सहज महसूस करती हूं।'