Loading...

जापान: सिर्फ एक लड़की को स्कूल से लाने-छोड़ने के लिए चलती है ट्रेन

भारत में बहुत से बच्चे गांवों के ऊबड़-खाबड़ रास्ते से पैदल स्कूल जाते हैं। क्योंकि सड़कें खराब हैं, ट्रांसपोर्ट भी नहीं है। लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। वहां की सरकार देश के हर सिटिजन का पूरा ख्याल रखती है। ताजा मिसाल वहां के एक गांव की है, जहां सिर्फ एक लड़की के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। ताकि वह घर से स्कूल आ-जा सके।

 

जापान ने क्यों लिया ये अनोखा फैसला...

 

- मामला जापान के नॉर्थ आइलैंड होकाइदो पर स्थित एक गांव कामी शिराताकी का है।

- यहां के रेलवे स्टेशन को 3 साल पहले सरकार ने बंद करने का फैसला किया था। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया। कामी शिराताकी गांव के आसपास बेहद कम पॉपुलेशन है।

- लेकिन जब रेलवे अफसरों को पता चला कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की वहां से रोजाना स्कूल जाती है। और स्कूल तक पहुंचने के लिए और कोई जरिया नहीं है।

- तो अफसरों ने यह इन्फॉर्मेशन रेलवे मिनिस्ट्री को दी।

- इस पर सरकार ने फौरन लड़की के लिए ट्रेन को दोबारा शुरू करने का ऑर्डर दिया। साथ ही यह भी कहा कि लड़की के ग्रेजुएशन पास होने तक ट्रेन जारी रहेगी।

- ट्रेन का शेड्यूल भी लड़की के स्कूल की टाइमिंग पर ही रखा गया। यानी जिस दिन स्कूल में छुट्‌टी होती है, उस दिन ये ट्रेन भी नहीं चलती है।

- इसके बाद से रोज यह ट्रेन लड़की को लेकर स्कूल जाती है। और दोबारा स्कूल से गांव पहुंचाती है।

- यह स्टेशन मार्च में बंद हो जाएगा क्योंकि तब तक लड़की का ग्रेजुएशन कम्प्लीट हो जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

 

- खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। लोग जापान सरकार के इस फैसले काे काफी एप्रीशिएट कर रहे हैं।

- एक शख्स ने कमेंट किया,  "क्यों न हम उस देश के लिए मरना पसंद करें, जो हमारे लिए इतना कुछ करती है।"

- एक अन्य ने लिखा, "यही असली गुड गवर्नेंस है। जिसमें हर एक सिटिजन इंपॉर्टेंस रखता है।