योगगुरू बाबा रामदेव ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा है कि मोदी जी को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। अगर पाकिस्तानी दो का सिर काटते है तो हमें दस के सिर काटने चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि पीएम मोदी को पाकिस्तान से शांतिवार्ता भी करते रहना चाहिए। उन्होंने पठानकोट हमले के सबूतों को पाकिस्तान को सौंपने को गलत कदम बताया। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब खुद पीएम मोदी पठानकोट एयरबेस पर स्थिति का जायजा लेने गए हैं।
उन्होंने साफतौर पर कहा कि सबूत सौंप कर भारत पाकिस्तान के समक्ष अपनी बुजदिली नहीं दिखानी चाहिए बल्कि हमेशा हमें अटैक की मुद्रा अपनानी चाहिए। योगगुरू का कहना था कि भारत को पाकिस्तान में मौजूद सभी आंतकी ठिकानों पर हमें हमला करना चाहिए ताकी फिर वो हमारे प्रूफ मांगेगे। शांति और क्रांति एक साथ नहीं चल सकती।
रामदेव ने कहा कि भारत को भी अब हमलावर रुख अपनाना चाहिए। कोई भी ताकतवर देश अगर प्रोटेक्शन की स्थिति में रहेगा तो देश के लोगों को विश्वास हौसला टूटेगा, पुरी दुनिया में भारत का नाम खराब होगा। इसलिए हमें अटैक की स्थिति में आना चाहिए। रामदेव ने यहां तक कहा कि मोदी चुनाव से पहले जो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे कहा करते थे मैं आज उन्हें ये याद दिला रहा हूं।
रामदेव ने कहा कि शांति और क्रांति साथ चलती है। कभी भी कायरता में शांति नहीं होती है, शौर्य में शांति होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज राम मंदिर को लेकर हो रही चर्चा पर रामदेव ने कहा कि राम राष्ट्र के प्रतीक हैं। 100 करोड़ लोगों के आदर्श है। इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नही देना चाहिए। ये सभी को पता है कि अयोध्या मे पैंगंबर का जन्म नही हुआ, राम का हुआ था।