Loading...

'गीता के श्लोकों' से उम्र पता करने के फॉर्म्युले पर कुमार विश्वास ने ली चुटकी

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने गीता के श्लोकों की
संख्या के जरिए उम्र का पता लगाने वाले एक ट्वीट पर चुटकी ली
है। यह ट्वीट सोशल वर्कर मधु किश्वर ने किया है।
किश्वर ने उम्र बताने के फॉर्म्युले वाले एक वॉट्सऐप मेसेज को
ट्विटर पर शेयर कर इसे आजमाने की सलाह दी है।
मेसेज कुछ इस तरह से है, 'भगवद्गीता में कुल 115 श्लोक हैं। इसमें से आप
अपने जन्म वर्ष को घटाकर देखोगे तो... आपकी उम्र का पता
लगेगा... उदाहरण के लिए भगवद्गीता के श्लोक 115 - जन्म वर्ष 93
= 22 मौजूद उम्र... अजीब है ना... प्लीज आजमा कर देखिए)
दरअसल उम्र बताने वाले इस फॉर्म्युले में श्लोकों की संख्या 115
बताई गई है, जो गलत है। गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक
हैं। इसी गलती पर विश्वास ने चुटकी ली है।
विश्वास ने ट्वीट किया, 'श्रीमद्भगवद्गीता में मैंने 700 श्लोक पढ़े
हैं। 100-200 कंठस्थ भी हैं,अब भक्त-कुल कह रहा है 115 है।