श्रीलंका की नेवी ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। मछुआरों पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप है। मछुआरों की चार नावों को भी श्रीलंका की नेवी ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिशरीज डिपार्टमेंट के निदेशक के मुताबिक रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को काचथीवू द्वीप के पास गिरफ्तार किया गया।
जगदपट्टिनम इलाके के रहने वाले दूसरे मछुआरों को श्रीलंका के कोस्ट के पास के गिरफ्तार किया गया।