सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार मतदान का अधिकार पाने
वाली महिलाओं के लिए काफी उत्साहजनक नतीजे आए हैं।
महिलाओं के प्रति काफी रुढ़िवादी रवैया रखने के लिए चर्चित
सऊदी अरब में मक्का नगर परिषद की सीट पर एक महिला
उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है
। रविवार को सऊदी निर्वाचन आयोग ने नतीजों का ऐलान करते
हुए यह जानकारी दी।
मक्का के निर्वाचन आयोग के प्रेजिडेंट ओसामा अल-बार ने कहा
कि मुस्लिमों के सबसे बड़े तीर्थ मक्का शहर की नगर परिषद पर
सलमा बिन्त हिजाब अल-ओतैबी को जीत हासिल हुई है। सलमा
के मुकाबले सात पुरुष और दो महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में
थीं। सऊदी अरब में सिर्फ निकाय चुनाव ही होते हैं। यह तीसरा
मौका था, जब सऊदी अरब में निकाय चुनावों का आयोजन किया
गया था।
मक्का के इलेक्शन कमिश्नर के मुताबिक सलमा ने मक्का मदरख
इलाके से जीत हासिल की है। सऊदी अरब में दो तिहाई नगर
परिषदों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति सुल्तान द्वारा ही की
जाती है। सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध हैं, यहां
तक महिलाओं को वाहन चलाने की भी अनुमति नहीं है। अब तक
सऊदी अरब दुनिया में एकमात्र ऐसा देश था, जहां महिलाओं को
मतदान करने की अनुमति नहीं थी।
इस चुनाव में कुल 6,440 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 900 महिलाएं
भी शामिल थीं। हालांकि महिला उम्मीदवारों को चुनाव
प्रचार के दौरान सीधे तौर पर किसी पुरुष मतदाता से मिलने की
अनुमति नहीं थी। हालांकि कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि
कुल 10 पर्सेंट महिलाएं ही मतदाता सूची में शामिल थीं। इसकी
वजह अधिकारियों के रवैये एवं अन्य कारणों को जिम्मेदार माना
जा रहा है।
Loading...