ब्लेड रनर के नाम से प्रसिद्ध ऑस्कर पिस्टोरियस को गुरुवार को
साउथ अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने हत्या का दोषी करार दिया
जबकि पहले उसे अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टींकैम्प की गैर इरादतन
हत्या का दोषी करार दिया गया था। अब वह फैसला खारिज
हो गया है।
जज एरिक लीच ने अदालत से कहा, 'वह हत्या के दोषी हैं। उसकी
आपराधिक मंशा थी। मामला सिर्फ सुनवाई अदालत को सौंप
दिया गया है जो उचित फैसला सुनाएगी।'
कोर्ट ने ऑरिजनल ट्रायल जज को ऑस्कर को कठोर कारावास
की सजा सुनाने के लिए कहा है। साउथ अफ्रीका में हत्या की
न्यूनतम सजा 15 साल कैद है।
पिस्टोरियस इस समय प्रीटोरियो में अपने अंकल के घर में हाउस
अरेस्ट चल रहे हैं। एक साल जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया
गया था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें तुरंत जेल
भेज दिया जाएगा या उनको हाउस अरेस्ट रहने दिया जाएगा।
पिस्टोरियस ने 2013 में वैलंटाइन डे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड की
हत्या कर दी थी, पिस्टोरियस ने कहा था कि उन्होंने उसको
घुसपैठिया समझा था इसलिए उसने उस पर गोली चला दी थी।
Loading...