Loading...

रूस में चर्चाः 500 सालों से जिंदा हैं पुतिन!

मॉस्को रूस में सोशल मीडिया पर यह खबर फैली हुई है कि
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया में कम से कम 500 सालों से
अलग-अलग रूपों में मौजूद हैं। दरअसल, यह खबर सोशल मीडिया पर
अलग-अलग तस्वीरों के माध्यम पर फैलाई जा रही है, जो खूब
वायरल हुई है।
उनकी तुलना कभी मोनालिसा की पेंटिंग, तो कभी रूसी
सैनिकों से की जा रही है। जून में ही मोनालिसा के दो फोटो के
साथ उनकी एक फोटो को रखकर बताया गया कि किस तरह
पुतिन का चेहरा उनसे मिलता है। इसी क्रम में 1920 और 1941 के
दौर के कुछ रूसी सैनिकों से उनका चेहरा मिलने की बात कही जा
रही है। जिनमें तीन फोटो एक साथ रखी गई है, इनमें दो रूसी सैनिक
की और तीसरी खुद पुतिन की है। इसमें दावा किया जा रहा है
कि देखो पुतिन उनसे कितने मिलते-जुलते हैं।
इन सबसे पहले अप्रैल में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई
थी। यह फोटो 19वीं शताब्दी के मिस्र के एक जनरल की थी। इस
पर कई लोगों ने दावा किया था कि यह पुतिन ही थे। हालांकि,
इन सभी तस्वीरों को लेकर ज्यादा लोग कमेंट नहीं कर रहे, क्योंकि
उनका मानना है कि यह फोटोशॉप्ट तस्वीरें भी हो सकती हैं।