दक्षिण सऊदी अरब में जाजन अस्पताल में भीषण आग लग गयी। इस हादसे में करीब 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के इंटेंसिव केयर युनिट से शुरू हुई आग ने मैटर्निटी डिपार्टमेंट को अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में है। आग लगने की वजहों के बारे में पता किया जा रहा है।