Loading...

खुद को उड़ाने वाली महिला फिदायीन के लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मारी गई महिला फिदायीन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी मुताबिक 26 साल की इस महिला को शराब पीने और पार्टियां में जाने का बहुत शौक था। इस महिला आतंकी को मजहब में यकीन नहीं था। वह अपने दोस्तों के बीच बीच खासी मशहूर थी। महिला को अपने दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी करना और घर से बाहर रहना पंसद था। 

उसके फोटो में काफी सारी सेल्फीज हैं जिनमें बाथटब की भी एक फोटो है। वह काउब्यॉय हैट पहना करती थी जिसके चलते उसे काउगर्ल कहा जाता था। वह मेकअप करना पसंद करती थी और इस्लाम में कोई रूचि नहीं थी। बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसने खुद को उड़ा लिया था। 

गौरतलब है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और धमाकों में 129 लोग मारे गए थे, 221 अब भी घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और 57 का गहन चिकत्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी हमले के बाद बुधवार तड़के एक बार फिर धमाके हुए। पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में सात धमाकों की आवाज सुनी गई। यहीं पर पुलिस के साथ आतंकियों का एनकाउंटर भी हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक महिला सुसाइड बॉम्बर भी शामिल थी। जिसने खुद को उड़ा लिया।