वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक पेरिस हमले का मास्टमाइंड अबाउद मार गिराया गया है। दो खुफिया अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सामने आ रही है। हालांकि खुफिया अधिकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट से मिले अवशेषों के फॉरेंसिक रिपोर्ट में अबाउद के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि फ्रांस सरकार ने अबाउद के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। पांच दिन पहले पेरिस में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अब्देल हामिद अबाउद को पक़़डने के लिए सेंट डेनिस इलाके में अभियान चलाया गया था जिसमें एक महिला आतंकी ने खुद को विस्फोटकों से उ़़डा लिया था।
बताया जा रहा है कि वह अबाउद की चचेरी बहन या पत्नी थी और उसे आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण प्राप्त था। इसके साथ ही उत्तरी पेरिस के सां डेनि में पुलिस का सात घंटे तक चला ऑपरेशन खत्म हो गया। पूरे इलाके में खोज अभियान जारी है। इस धरपक़़ड में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान इस इलाके में सात धमाकों की आवाजें सुनी गई।
फोन रिकॉर्ड कर रहे थे
पेरिस के अभियोजक फ्रांस्वा मोलिंस ने कहा कि हमें अबाउद के सां डेनि में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके अलावा उसका फोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा था। पूरी तरह आश्वस्त हो जाने के बाद ही ऑपरेशन शुरूकरने का फैसला किया गया। हालांकि, मारा गया आतंकी अबाउद है या नहीं, इस बारे में पूरी तहकीकात के बाद ही आधिकारिक घोषषणा की जाएगी।
फ्रांस के राजदूत बोले-आत्महत्या की
दूसरी तरफ, भारत में फ्रांस ने राजदूत फ्रांस्वा रिचर ने नई दिल्ली में बताया कि अबाउद ने संभवत: मुठभेड़ के दौरान आत्महत्या कर ली है।
किराए पर लिया था अपार्टमेंट
पेरिस के उपनगर सां डेनि में पुलिस ने बुधवार त़़डके सा़़ढे चार बजे (स्थानीय समय) अबाउद को पक़़डने के लिए अभियान शुरूकिया। इस दौरान वहां अचानक जबरदस्त गोलीबारी होने लगी। गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने दो लोगों को अपार्टमेंट किराए पर दिया था। उन दोनों लोगों ने खुद को बेल्जियम का निवासी बताया था।
हमले में शामिल थे नौ आतंकी
अब यह बात सामने आ रही है कि पेरिस हमले में एक नौवां संदिग्ध भी शामिल था। फ्रांस पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल पेरिस में बार में बाहर हुई गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक और संदिग्ध कार में बैठा हुआ दिख रहा है।
दो विमानों का रूट बदला
अमेरिका से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस के दो विमानों का रास्ता खतरे के चलते बदल दिया गया। आपात स्थिति में उतारकर उनकी जांच की गई, जिसमें बम की सूचना झूठी पाई गई।