Loading...

दिल्ली के नजफगढ़ में एयर ऐंबुलेंस की खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग

दिल्ली के नजफगढ़ में तकनीकी खराबी के कारण एक एयर ऐंबुलेंस
को खेत में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान ने मरीज और
डॉक्टर समेत 7 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी
सातों लोग सुरक्षित हैं। हालांकि उन्हें कुछ चोटें आई हैं। प्लेन ने
नजफगढ़ के जफरपुर गांव के कैर गांव में लैंडिंग की।
जानकारी के मुताबिक यह विमान पटना से दिल्ली आ रहा था।
प्लेन में मरीज और डॉक्टर समेत सात लोग सवार थे। मरीज को
मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि
प्लेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद पायलट ने इसे खेत में उतारने
का फैसला किया। लैंडिंग के दौरान विमान में सवार लोगों को
चोटें आईं। घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।

राहत की बात यह रही कि प्लेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए
खेत में प्लेन की लैंडिंग करवाई। हालांकि गनीमत यह रही कि सभी
7 लोग सुरक्षित हैं।

घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद
ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि
विमान में सवार सभी यात्री
सुरक्षित हैं। उन्हें बस मामूली चोट आई हैं।